फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहले दिन नहीं भरा पर्चा एक जून को होगा मतदान

Tue, 13 May 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी की शासकीय निकाय (प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य) के गठन के लिए आगामी एक जून को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। पहले दिन एक भी नामांकन दर्ज नहीं हुआ। मंगलवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है।

गौरतलब है कि नामांकन पत्रों की जांच 14 व 15 मई को की जाएगी। इसके बाद 16 मई को सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 19 मई को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद एक जून को सुबह आठ बजे से शाम दो बजे तक जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। उसी दिन शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।

एडीसी एवं जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि नामांकन भरने के लिए सोसाइटी की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र के अतिरिक्त दो फोटो युक्त सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र व चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

प्रधान पद के लिए 51 हजार रुपये, उपप्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 31 हजार रुपये तथा कार्यकारिणी सदस्य के पद के लिए 21 हजार रुपये नामांकन फीस होगी जोकि नॉन-रिफंडेबल होगी। नामांकन की फीस केवल डिमांड ड्राफ्ट या चैक द्वारा ही स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा। मतदान के समय सोसाइटी की ओर से जारी किया गया पहचान पत्र व साथ में कोई भी सरकार द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोट कार्ड साथ लेकर जरूर आए। मतदाता सूची जाट हाई स्कूल सोसाइटी की वेबसाइट jathighschoolsociety.com/ से भी डाउनलोड की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें