घर-घर जाकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।
कैथल। गांव सजूमा में लगातार चौथे दिन भी हेपेटाइटिस ए और टायफाइड का नया केस नहीं मिला है। हालांकि रविवार को भी 13 नए संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 197 मरीजों की जांच कर चुका है। इनमें से 37 मरीजों में हेपेटाइटिस-ए संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं टायफाइड के 29 मामले आ चुके हैं। रविवार को लिए अब भी 13 नमूनों की रिपोर्ट लंबित है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक कई बार पूरे गांव का सर्वे कर चुकी हैं।
रविवार को भी 243 घरों का निरीक्षण किया गया। लोगों को स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही 140 हैलोजन टैबलेट, 40 ओआरएस पैकेट और 60 जिंक टैबलेट वितरित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की अब भी प्रभावित क्षेत्र में निगरानी जारी है और पीएचसी सजूमा में 24 घंटे मेडिकल टीम और एक एंबुलेंस तैनात की गई है।
गांव में हालात अब पूरी तरह से नियंत्रण में हैं और राहत की खबर है कि अब कोई नया मामला सामने नहीं आ रहा है।
- डॉ. रेणु चावला, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, कैथल।
घर-घर जाकर सर्वे करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।