फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले में एक दिन बाद फिर नहीं मिला डेंगू का कोई नया केस

Sat, 30 Nov 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में शुक्रवार को डेंगू का कोई नया केस नहीं मिला। इससे स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। अब तक जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 73 है। वहीं, 27 बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए, जिनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी।

फिलहाल जिलेभर हेल्थ डिपार्टमेंट की 238 रेपिड रिस्पांस टीमें फील्ड में काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को जिलेभर के 10 हजार 230 घरों व दुकानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 70 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया गया व सफाई के लिए जागरूक किया गया। अब तक 4190 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अब तक 3894 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। जिला सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें