संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जींद रोड जाखौली अड्डा रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे समस्याओं का अंबार है। सबसे ज्यादा दिक्कत लाइट न होने से रात में होती है।
समाजसेवी लाजपत राय सिंगला व जींद रोड जखोली अड्डा पर रहने वाले लोगों ने बताया कि वार्ड 18 में ओवर ब्रिज के नीचे 2016 में पीडब्ल्यूडी की ओर से पेवर ब्लॉक लगवाए थे और अथॉरिटी कल्चर विभाग की ओर से उसमें पेड़ पौधे लगाए थे। जो अब वह टूट चुके हैं। रेलवे की दीवार से लेकर पिलर के चारों तरफ से सिमट की तीन फीट की दीवार बनाई जाए, उसके अंदर पेड़ पौधे लगाए जाए, जींद ओवर ब्रिज के नीचे ताकि हरियाली हो सके।
रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भी काफी समस्याएं हैं, सडक़ टूटी हैं व लाइट की समस्या है।
इसके साथ ही कैमरे की समस्या है व रिचार्ज बोर इसके अलावा और भी काफी समस्याएं हैं। उनको ठीक करवाया जाए। इस अवसर पर समाजसेवी लाजपत
राय सिंगला, सोनू चोपड़ा, सोनू वर्मा, सतीश कुमार, सुमित कुमार, मुकुल बंसल बचन सिंह, हनी सिंह, राजू व राजेंद्र मौजूद रहे।