फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाई की हत्या के डेढ माह के बाद भी न्याय नहीं, परिजनों से सीएम से लगाई गुहार

Fri, 21 Aug 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
मामले संबं​धित शिकायत लेकर पहुंची महिला रोते हुए। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गांव जड़ौला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करनाल जिले के निगदू निवासी अमृत पाल अपने भाई की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। हालांकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने उन्होंने गेट पर रोक लिया। सुरक्षा कर्मियों ने उनकी शिकायत सुनी और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का वादा किया।
अमृत पाल के साथ एक बुजुर्ग महिला और एक अन्य महिला भी मौजूद थीं। दोनों महिलाएं रो रही थीं। अमृत पाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उसके भाई की करीब डेढ़ माह पहले हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना निसिंग, जिला करनाल में बीएनएस की धारा 103(1), 126, 3(5) और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि हत्या दहेज के सामान के लिए की गई। अमृत पाल ने बताया कि वह मामले में कार्रवाई की मांग के लिए थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर काट रहा है। वह अब तक चार बार एसपी से मिल चुका है। मामले में अभी तक केवल सागर और पालाराम को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार को मुकदमा वापस लेने की धमकियां दी जा रही हैं और समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोपी मनीष, कमलेश और ममता को भी गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें