संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में गरीब कन्या के विवाह के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसको लेकर शनिवार को वाल्मीकि समाज के लोग आभार व्यक्त करने के लिए अध्यक्ष सुरभि गर्ग के निवास स्थान पर पहुंचे।
अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिन-रात लोगों की सेवा कर रहे हैं और सबका साथ-सबका विकास, हरियाणा एक-हरियाणवी एक नीति के तहत काम कर रही हैं। सुरभि गर्ग ने महर्षि वाल्मीकि के नाम से सिरटा रोड पर जो वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र था, उसके रखरखाव का जिम्मा समाज के ही लोग करेंगे और गरीब कन्याओं के विवाह के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
पार्षदों व अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया है। पिछले 10-15 साल से इस मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग नेताओं के पास चक्कर काट रहे थे। उन्होंने कहा कि पैसे की कमी से शहर में विकास कार्य नहीं रुकने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों में प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया कि अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि भगवान के नाम पर रखा।
इस मौके पर समाजसेवी रणधीर सिंह, नप की उपाध्यक्ष सीमा देवी, पार्षद विकास वार्ड नंबर 31, उषा मचल, संदीप बागड़ी, वेद प्रकाश, दीपक, रामनिवास, मीनू, सोनू कल्याण, सुभाष आदि मौजूद रहे।
मृतक विजय बहादुर। फाइल फोटो
मृतक विजय बहादुर। फाइल फोटो