संवाद न्यूज एजेंसी
पाई। गांव पाई के बिजली घर में बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। बीते एक सप्ताह से पाई गांव में खेतों की लाइट बंद थी, जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। सभी ग्रामीण इकट्ठे होकर पाई गांव के बिजली घर पहुंचे और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
नाराज किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली कर्मचारियों की ओर से जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा है। लाइन काटने का भी आरोप लगाया। नाराज किसानों ने बिजली घर में पहुंचकर जहां-जहां गांव में बिजली आपूर्ति हो रही थी, सभी को बंद करवा दिया। सूचना के बाद पूंडरी एसडीओ रविंद्र सिंह और पूंडरी पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद उन्होंेन ग्रामीणों को समझा बुझाकर लाइन को चालू करवाया। जो खेतों की लाइन कटी हुई थी, उसे ठीक करने के बाद चालू किया।
एसडीओ ने बिजली जानबूझकर काटने के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ प्रतीत नहीं हुआ। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी, क्योंकि बिजली कर्मचारी 11 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। जिससे काफी परेशानी ग्रामीणों को हो रही है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
इस अवसर पर बलवान, करतारा, सोनू, बोबली, संदीप, ओम सिंह, महेंद्र व रणधीर सिंह मौजूद रहे।