फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला पंचायत समिति चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 23 में से 16 विरोध में

विज्ञापन
एडीसी को दिए अविश्वास प्रस्ताव की कॉपी दिखाते पंचायत समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
गुहला-चीका/कैथल। गुहला पंचायत समिति की चेयरपर्सन सुखविंदर कौर माजरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग तेज हो गई है। पंचायत समिति के 23 सदस्यों में से 16 ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त को अविश्वास प्रस्ताव की कॉपी सौंपी। वाइस चेयरमैन हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए जल्द बैठक बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

सदस्यों ने चेयरपर्सन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विकास कार्यों में भेदभाव और पंचायत समिति को मिलने वाली ग्रांट के खर्च का ब्योरा साझा नहीं करने के आरोप लगाए। वाइस चेयरमैन हिमांशु शर्मा ने कहा कि 23 में से 16 सदस्य चेयरपर्सन के खिलाफ एकजुट हैं। उनका आरोप है कि सदस्यों को अपने वार्डों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की सूची और पंचायत समिति को मिले बजट की जानकारी नहीं दी जाती। सरकार से कितनी ग्रांट मिली, कितनी राशि खर्च हुई और कितना बजट शेष है, इसका ब्योरा भी सदस्यों के साथ साझा नहीं किया जा रहा। उन्होंने मांग की कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएं और बजट के इस्तेमाल में पारदर्शिता रखी जाए।

विकास कार्यों पर बात नहीं सुनी जाती : हिमांशु
हिमांशु शर्मा ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि जगतार माजरी पर सदस्यों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, वार्डों में विकास कार्यों के लिए सवाल उठाने पर सदस्यों की बात नहीं सुनी जाती। उन्होंने कहा कि वे भाजपा सरकार और पार्टी की नीतियों के साथ हैं लेकिन पंचायत समिति के कामकाज में पारदर्शिता और सभी सदस्यों को उचित महत्व मिलना चाहिए।
विज्ञापन


वार्ड सदस्यों ने भी उठाए सवाल
वार्ड नंबर 10 की सदस्य डिंपल रानी ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में विकास कार्य उचित ढंग से नहीं हो रहे और ग्रांट वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सदस्यों से विचार-विमर्श भी नहीं किया जाता। वहीं वार्ड नंबर 12 के सदस्य नैब सिंह ने आरोप लगाया कि चेयरपर्सन प्रतिनिधि विकास कार्यों में सदस्यों की सलाह नहीं लेते। उन्होंने सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने और कार्यालय से बाहर निकालने के आरोप भी लगाए।

एडीसी ने जल्द बैठक बुलाने का दिया आश्वासन
हिमांशु शर्मा के अनुसार एडीसी ने ज्ञापन लेने के बाद जल्द बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है। अब सदस्यों को बैठक की तारीख तय होने का इंतजार है। एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एडीसी को दिए अविश्वास प्रस्ताव की कॉपी दिखाते पंचायत समिति के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें