फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां 14 उम्मीदवार पर नहीं प्रचार, गांव में रोड़ ‘सरकार’

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी खंड का एक गांव ऐसा है, जहां सिर्फ रोड़ जाति के लोग हैं। दूसरी जाति का यहां पर एक भी मतदाता नहीं। दूसरी ओर जहां पंचायत चुनाव को लेकर सरपंच पद के प्रत्याशी लाखों रुपये खर्च करते नजर आ रहे हैं। वहीं खंड पूंडरी के गांव जटेहड़ी जो पूंडरी कस्बे से सटा हुआ है, वहां पर सरपंच पद के 14 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं, लेकिन यहां चुनावी खर्च शून्य है।
विज्ञापन

कैथल जिले के सभी गांव की गलियां व दीवारें प्रत्याशियों के बैनर, पोस्टरों से अटी पड़ी हैं। हर तरफ चुनावी शोर है, लेकिन जटेहड़ी गांव में जाने पर कहीं से चुनावी माहौल नजर नहीं आता। पूरे गांव में एक भी दीवार पर बैनर और पोस्टर नजर तक नहीं आया। न ही गांव में चुनावी माहौल दिखा। प्रतीत होता है कि गांव में सरपंच और पंच पद के लिए प्रत्याशियों ने आज तक खर्च नहीं किया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में 253 मतदाता हैं, जिनमें 129 पुरुष और 124 महिलाएं हैं। इसके अलावा लगभग 30-32 लोग विदेशों में गए हैं।
ग्रामीण जोगिंद्र ने बताया कि आज तक गांव चुनाव में झगड़ा तो दूर की बात है, कहासुनीं तक नहीं हुई। यहां चुनाव से ठीक एक रात पहले चुनावी रणनीति बनाई जाती है और एक ही उम्मीदवार को अधिकतर ग्रामीण मतदान कर देते हैं। ग्रामीण मास्टर बाबू राम ने बताया कि प्रदेश के दूसरे गांवों को भी उनके गांव से प्रेरणा लेनी चाहिए कि चुनाव में शराब और पैसा खर्च न करें। उन्होंने बताया कि उनके गांव से भी 14 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है, लेकिन अच्छी बात एक है कि खर्चा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें