फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल-जींद रूट पर शाम सात बजे के बाद बस सेवा नहीं, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल से जींद रूट पर शाम सात बजे के बाद लोकल बस सेवा नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यात्रियों के अनुसार इस रूट पर चलने वाली आखिरी लोकल बस कई बार शाम 6 बजकर 50 मिनट पर ही निकल जाती है। इसके बाद जींद की ओर जाने वाली लंबी दूरी की बसें गुजरती हैं लेकिन वे बीच रास्ते के गांवों में नहीं रुकतीं। इससे देवबन, तारागढ़, गुलियाणा और सौंगरी गांव के लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन


ग्रामीण मनोज, बंटी, नरेश ने बताया कि विद्यार्थी, कर्मचारी और मजदूर रोजाना इस रूट पर सफर करते हैं। शाम को बस नहीं मिलने से महिलाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को सड़क किनारे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। रात होने पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। यात्रियों ने परिवहन विभाग से शाम सात बजे के बाद एक-दो अतिरिक्त लोकल बसें चलाने और लंबी दूरी की बसों का गांवों में ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की है।

नई बसें आने पर बढ़ेगी संख्या
कैथल के टीएम विपुल कुमार ने कहा कि यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। नई बसें आने के बाद इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें