फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन मिली न दावत, कैथल लौटी बारात

Tue, 09 Jun 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के एक होटल में रविवार शाम हरियाणा के कैथल जिले से आई बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। यहां न तो शादी का इंतजाम था, न दूल्हे के लिए दुल्हन और न ही युवती पक्ष का परिवार। होटल में कोई आयोजन न होने की बात कहकर बारात को प्रवेश नहीं दिया गया। वर पक्ष ने थाना जनकपुरी को मामले की सूचना देकर फर्जी शादी के नाम पर छलावा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


हरियाणा के जिला कैथल के गांव हरसौला निवासी जगतार सिंह के यहां से बारात रविवार शाम अंबाला रोड पर शहर के एक होटल में पहुंची। बारात में 35 लोग शामिल थे। साथ में दूल्हा भी था। होटल में पहुंचने पर जब युवती पक्ष की ओर से बारात के इंतजाम के बारे में पूछा गया तो वहां कोई तैयारी नहीं की गई। होटल वालों ने यहां ऐसा कोई आयोजन न होने की बात कहकर बारात को लौटा दिया।

बारात में आए जगतार सिंह ने इस बारे में थाना जनकपुरी को भी जानकारी दी। उसने बताया कि यहां जनक नगर तकिया क्षेत्र निवासी बताने वाले युवती पक्ष से शादी की बात तय हुई थी। छोटे भाई जगजीत के लिए बारात लाई गई। मगर होटल से ही उन्हें वापस कर दिया गया। वहां न शादी का इंतजाम था।
विज्ञापन


न दुल्हन और न परिवार मिला। जगतार के अनुसार कार्ड पर दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया गया तो युवती के पिता ने बारात वापस ले जाने को कह दिया। उन्होंने शादी के फर्जी आयोजन के नाम पर छलावा करने पर युवती पक्ष परिवार पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि अभी युवती पक्ष वाले परिवार से कोई नहीं मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें