फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लेवल-1 परीक्षा में कोई गैरहाजिर नहीं

Sat, 03 Feb 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के 14 केंद्रों पर 4190 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। लेवल-1 की इस परीक्षा में सभी 4190 परीक्षार्थी शामिल रहे। कोई भी गैरहाजिर नहीं रहा।

सुबह साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक यह परीक्षा हुई। बुनियाद परीक्षा में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा कुल 200 अंक की थी। जिसमें कुल 50 प्रश्न थे व एक प्रश्न चार अंक का है। जो विद्यार्थी बुनियाद स्तर एक परीक्षा में पास होंगे वे इसके बाद स्तर दो की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


कैथल ब्लॉक से 1360, पूंडरी ब्लॉक से 757, सीवन ब्लॉक से 602, राजौंद ब्लॉक से 500, कलायत ब्लॉक से 483, गुहला ब्लॉक से 488 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कैथल ब्लॉक डॉ. नरेश कुमार, खंड संसाधन संयोजक संजय शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर, राकव माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा व डाइट कैथल लेक्चर गुरनाम सिंह व कैथल लेक्चर यशपाल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

डाइट प्राचार्य सुभाष वर्मा ने बताया कि बुनियाद की तीन स्तर की परीक्षाएं होती है। यह सभी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के बाद ही विद्यार्थी को बुनियाद केंद्र पर पढ़ने का मौका मिलता है। मिशन बुनियाद के तहत पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को समझने की क्षमता के आधार पर अलग-अलग पठन सामग्री सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है, ताकि बच्चे स्वयं का मूल्यांकन कर सकें।

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा ः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखोली अड्डा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सीवन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चीका, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पूंडरी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल राजौंद, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कलायत, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत, आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग में हुई।
विज्ञापन


सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। जिले के 14 केंद्रों पर 4190 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। यह परीक्षा तीन स्तर पर होगी। स्तर एक पास करने पर विद्यार्थी दूसरे स्तर की परीक्षा दे सकता है। 20 फरवरी को पहले स्तर की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। -अनिल तंवर, बुनियाद मिशन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें