पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी। विज्ञप्ति
राजौंद। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय राजौंद में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए आकर्षक व जागरूक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहताश ने कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी। विज्ञप्ति