फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर नौ लाख ठगे

Tue, 30 Jan 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने उसके पिता से नौ लाख रुपये हड़प लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उसने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर शिकायत को ही बंद कर दिया गया। बाद में उसने दो बार सीएम विंडो पर शिकायत दी तो पुलिस ने वहां से प्राप्त आदेशों के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव बदसूई निवासी राजिंद्र सिंह द्वारा सीएम विंडो पर दी गई शिकायत के अनुसार उसका लड़का हितेश विदेश जाने का इच्छुक था। इसके लिए उसने गांव मिर्जापुर जिला कुरुक्षेत्र निवासी अजय की अकादमी में
विज्ञापन


पीटीई की।

आरोपी के दोस्तों नीरज और रवि ने कुरुक्षेत्र में अपना ऑफिस बनाया हुआ था जो बच्चों को विदेश भेजने का काम करते थे। आरोपी अजय ने उन्हें नीरज, सुरेंद्र और रवि से मिलवाया, जिन्होंने बताया कि वे लड़के को इंग्लैंड भेज देंगे और वहां पर उसे काम दिलवाने की भी जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने आरोपियों की बातों पर विश्वास करके अपने लड़के के सभी संबंधित दस्तावेज उन्हें दे दिए और नौ लाख रुपये पांच नवंबर 2020 को नीरज के खाते में डलवा दिए। लड़के को विदेश भेजने का सौदा 11 लाख रुपये में तय हुआ था।

रुपये लेने के बाद आरोपी वीजा देने के नाम पर आनाकानी करते रहे। जब काफी इंतजार के बाद उन्होंने लडक़े को विदेश भेजने या फिर रुपये वापस देने के लिए कहा तो आरोपी उसे नौ लाख रुपये और मांगने लगे।

आरोपियों ने कहा कि उन लोगों ने पहले जो नौ लाख रुपये लिए हैं, वे पैसे हितेश को विदेश भेजने के बाद वापस कर देंगे। इस पर उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने दबाव बनाया कि यदि तुमने अपने लड़के का काम उनसे नहीं करवाया तो दिए गए नौ लाख रुपये वापस नहीं करेंगे उसने मजबूर होकर लड़के को इंग्लैंड भेजने के लिए 10 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन


उसके बाद आरोपियों ने लड़के को विदेश तो भेज दिया, लेकिन पिछले तीन साल से उसके नौ लाख रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त मामले को लेकर उसने दो बार सीएम विंडो पर शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत को बिना किसी कार्रवाई के बंद कर दिया। उसने कई उच्च अधिकारियों को उक्त मामले के बारे में शिकायत दी, लेकिन पुलिस द्वारा बनाई गई झूठी जांच रिपोर्ट को आधार बनाकर शिकायत को दफ्तर दाखिल कर दिया गया। मामले के जांच अधिकारी मनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें