कैथल। चीका पुलिस ने गेहूं खरीद के नाम पर करीब नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पिता-पुत्र के खिलाफ दायर मामले की फिर से जांच की मांग उठाई है। साथ ही इस संबंध में आवश्यक सबूत भी सौंपे हैं। इससे पहले जांच अधिकारी ने लेन देन का मामला बताकर रफा-दफा कर दिया था।
चीका पुलिस को दी शिकायत में नंदलाल ने आरोप लगाया कि उसने राम गोपाल, बृजभूषण आढ़ती चीका की फर्म से पांच जुलाई को 1021 गेहूं के कट्टे कैथल की फर्म मैसर्स करता राम चंद्र भान को भिजवाए थे। इसके बाद उससे गेहूं की पेमेंट मागी गई तो उसने यह कह कर जवाब दे दिया कि उसने गेहूं नहीं खरीदी है। इसके बाद उसने सभी सबूतों सहित मैसर्स करता राम चन्द्र भान आढ़ती कैथल के प्रोपराइटर अजय मित्तल और उसके बेटे के खिलाफ 11 जुलाई 2022 को चीका पुलिस को शिकायत दी थी। उक्त जांच पुलिस की आर्थिक शाखा कैथल से करवाई गई थी।
जांच के दौरान आरोपी ने यह तो कबूल कर लिया था कि उसने गेहूं मेरे से खरीदी है, लेकिन रुपये देने से यह कहकर इंकार कर गया कि उसके रिश्तेदार ने मेरे से कई साल पुराने रुपये लेने हैं, जबकि मैने पहले किसी से उधार रुपये नहीं लिए। इसके बाद जांच अधिकारी ने लेन देन का मामला बताकर रफा-दफा कर दिया था। उधर, चीका थाना के एसआई रोशन लाल ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस नै जांच शुरू कर दी है।