कैथल। शराब तस्करी करने वाले नौ आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान 122 बोतल शराब और 120 लीटर लाहण बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि तितरम पुलिस ने गांव ड्योढ़ खेड़ी निवासी कर्म सिंह से 3.25 बोतल हथकड़ी शराब बरामद की। दूसरे मामले में गांव धनेठी निवासी भूपेंद्र से को 10 बोतल हथकड़ी शराब सहित पकड़ा। तीसरे मामले में गुरनाम सिंह निवासी सलेमपुर को 15 बोतल देसी शराब सहित काबू किया। चौथे व पांचवें मामले में दलबीर सिंह निवासी क्कहेड़ी से 20.25 बोतल हथकड़ी शराब और रामनिवास निवासी खरड़वाल (जींद) से 24 बोतल देसी शराब बरामद की। छठे मामले में पुलिस ने गांव बढ़सीकरी खुर्द निवासी जगबीर सिंह से 24 बोतल देसी शराब बरामद की। सातवें मामले में पुलिस ने गांव तारागढ़ निवासी गुरनाम सिंह से 13 बोतल देसी शराब बरामद की। आठवें मामले में पुलिस ने रणधीर सिंह के खेत कोठे से 120 लीटर लाहण बरामद किया। वहीं नौवें मामले में गांव मानस निवासी संजीव को 13 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।