फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनएचएम कर्मचारियों ने किया पूजन-हवन, आगे बढ़ाई हड़ताल

Sat, 03 Aug 2024 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लगे कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने वीरवार को भी मांगों को लेकर जिला नगारिक अस्पताल के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कर्मचारियों की ओर से हवन आयोजित किया और सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

बाद में एनएचएम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. बलविंद्र गर्ग को मांगों को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें चार दिन और हड़ताल बढ़ाने की सरकार को जानकारी दी गई। हड़ताल से जिले में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। इसमें गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण से लेकर लैब में जांच का कार्य सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें