फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के नक्शे पर बनाया जा रहा चर्च

Sat, 06 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद में चेन्नई की एक संस्था की ओर से मकान के नक्शे में चर्च बनाया जा रहा है जिसका स्थानीय निवासियों समेत हिंदू संगठनों ने विरोध किया है। संगठनों ने एसपी से मुलाकात कर इस निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि राजौंद में ईसाई धर्म के लोग नहीं रहते। लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजौंद निवासी विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री कुशल पाल सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री चंद्रभान सहित आरएसएस के दिनेश रहेजा, सह जिला प्रचार प्रमुख श्याम, सह नगर कार्यवाह सुशील कुमार ने कहा कि राजौंद में कई दिन से व्यक्ति चेन्नई की एक संस्था के माध्यम से चर्च का निर्माण कर रहा है जबकि राजौंद में ईसाई धर्म के लोगों की जनसंख्या नहीं है।

ऐसे में आशंका है कि यहां लोगों का धर्म परिवर्तन करने के लिए इसका निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य को रोका जाए। लोगों ने यह भी कहा कि जिस जगह पर चर्च का निर्माण हो रहा है, उसका नक्शा रिहायशी भवन के लिए पास हुआ है न कि चर्च बनाने के लिए। यहां कृषि भूमि है। इसके लिए चेंज ऑफ लैंड यूज सर्टिफिकेट लेना पड़ता है।
विज्ञापन


लोगों ने यह भी बताया कि जिस व्यक्ति के माध्यम से चर्च का निर्माण हो रहा है, उसने पुलिस व लोगों के सामने यह स्वीकार किया है कि वह नशे का धंधा करता है। उस पर पहले भी कई केस दर्ज हो चुके हैं इसलिए मांग है कि इस मामले की जांच की जाए।

धर्म की आड़ में यहां नशे का भी धंधा हो सकता है। एसपी ने लोगों को नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। इसके बाद लोगों ने राजौंद में नगर पालिका के एमई व सचिव को भी शिकायत दे दी है। अधिकारियों ने सोमवार को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कुछ लोग चर्च निर्माण के संबंध में उनसे मिले थे। अवैध रूप से नक्शा पास करवाने के चलते मामला नगर पालिका का बनता है।
कृष्ण मुरारी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें