फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच निजी स्कूल लेंगे मुख्यमंत्री की कार्यशाला में भाग

Wed, 03 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए जिले के पांच निजी स्कूलों के प्रतिनिधि जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ कार्यशाला में भाग लेंगे। कार्यशाला में स्कूलों में गिर रहे शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सुझाव लिए जाएंगे। वर्कशाप 13 फरवरी को चंडीगढ़ के हरियाणा भवन में लगेगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि 13 फरवरी को जिले के पांच निजी स्कूलों के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कार्यशाला में भाग लेंगे। जल्द ही अधिकारियों से मिलकर पांच स्कूलों का चयन किया जाएगा। कार्यशाला में जिले से ऐसे स्कूलों को भेजा जाएगा जिनका शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा रिकॉर्ड रहा हो। बैठक में पांच निजी स्कूल संचालकों के अलावा डीओ, डिप्टी डीओ भी भाग लेंगे।

शिक्षा के स्तर को उठाने का अच्छा प्रयास : रविभूषण गर्ग
प्राइवेट स्कूल वेलफेयर के प्रधान रविभूषण गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शिक्षा में सुधार को लेकर गंभीर है। निजी स्कूलों के साथ कार्यशाला में सुझाव लेने का फैसला काफी अच्छा प्रयास है। इससे प्रदेश में शिक्षा का स्तर उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें