फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी से सब बेहाल, न्यूनतम तापमान में वृद्धि

Mon, 25 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से जारी कोहरे के बाद सोमवार सुबह शीत लहर ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया हुआ था लेकिन दिन में कोहरे से ज्यादा शीत लहर ने लोगों को परेशान किया। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके अलावा दिन भर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह रविवार को 12 डिग्री सेल्सियस था जबकि सोमवार को 10 डिग्री सेल्सियस ही अधिकतम तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह स्कूल जाने में बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह नन्हे-मुन्ने बस्तों के साथ ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। अभिभावकों ने प्रशासन से सर्दी को देखते हुए छुट्टियां करने की मांग की है।

किसान मिड्डा राम, जोगी राम ने कहा कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। कुछ दिन तक इसी तरह का मौसम रहे तो अच्छा रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह मौसम फसलों के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें