फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करवाकर ही दम लेंगे : भाकियू

Mon, 25 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन ने अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए हुंकार भर ली है। भाकियू ने कैथल के हुडा मैदान को चुना है।  भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने रविवार को फरल, चंदलाना, पबनावा, संगरौली गांवों में किसानों को 26 फरवरी के लिए कैथल में करो या मरो के आंदोलन में भाग लेने के लिए न्योता दिया।
विज्ञापन


चढूनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले किसानों के साथ लिखित में वादा किया था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही पहली कलम से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का काम किया जाएगा। अब भाजपा अपने वादे से मुकर रही है।

प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने भी हरियाणा में किसान आंदोलन में साथ देते हुए वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने के बाद स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट सहित किसानों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। अब सत्ता के नशे मेें मदहोश होकर भाजपा सरकार यह भूल रही है कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में सरकारें किसानों से बनती हैं।
विज्ञापन


जब सरकारें किसानों पर अत्याचार करती हैं तो उनको सत्ता से बाहर करने का काम भी किसान ही करते हैं।
उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने व किसानों को कर्ज मुक्त करवाने के लिए 26 फरवरी को कैथल के हुडा मैदान में अपनी पूरी तैयारी के साथ आएं। इस अवसर पर भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम पबनावा, नरेंद्र सिंह चंदलाना ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें