फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतम तापमान गिरा, कड़ाके की सर्दी से हाल-बेहाल

Tue, 19 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन भर शीत लहर चली। रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। हालांकि कुछ समय के लिए धूप भी निकली लेकिन इससे ठंड पर कोई असर नहीं पड़ा। लोग घरों के अंदर से दुबके रहे।
विज्ञापन


बारिश की उम्मीद लगाए बैठे किसान इस कड़ाके की ठंड और कोहरे को फसलों के लिए लाभदायक मान रहे हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस समय जरूरत के हिसाब से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है।

मौसम विशेषज्ञों को उम्मीद है कि न्यूनतम तापमान भी गिरावट आएगी, वहीं अब तक बारिश न होने से मौसम वैज्ञानिक चिंतित भी हैं।

दिन में ठिठुरते नजर आए लोग : मंगलवार सुबह हालांकि कोहरा कम था लेकिन जाड़े का प्रकोप ज्यादा रहा। शहर वासी बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह ड्यूटी पर जाते समय काफी दिक्कतें हुईं। वहीं दिन में लौटते समय धूप के बावजूद वातावरण में ठंडक थी। एक तरह से शीत लहर का प्रकोप रहा। अन्य शहर वासी विजय कुमार ने कहा कि मोटरसाइकिल चलाते समय ठंड के कारण ज्यादा दिक्कत हुई।
विज्ञापन


किसानों को उम्मीद
किसान कुशपाल सिरोही ने जिले में ज्यादातर इलाके में गेहूं की फसल है जिसके लिए बारिश चाहिए लेकिन तापमान में गिरावट भी बरसात न होने की स्थिति में लाभदायक है। उम्मीद है इससे फसल में कुछ राहत मिलेगी।

बच्चों का रखें ख्याल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जसमेर ने कहा कि ठंड के कारण बच्चों में बुखार, सर्दी व जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं। इसलिए बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्हें ठंड से बचाएं। गर्म कपड़े पहनाकर रखें। बुखार आदि होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें