फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के पीछे छिपे रहे सूर्यदेव, सड़क पर रेंगते रहे वाहन

Mon, 18 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को घने कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए कोहरा हालांकि उम्मीद की किरण साबित हुआ। किसानों का कहना है कि बरसात न होने की स्थिति में यदि कोहरा भी छाया रहे तो कुछ हद तक गेहूं की फसल में फायदा हो सकता है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। करीब ग्यारह बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। वहीं दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मौसम काफी परेशानी भरा रहा। दिन के समय भी कुछ देर के लिए ही सूर्यदेव के दर्शन हो पाए। बाद में जल्दी ही शाम के समय भी कोहरे की हल्की चादर से आसमान भर गया। मंगलवार सुबह भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

धुंध व शरीर कंपा देने वाली सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त
कलायत। सोमवार को शरीर कंपा देने वाली सर्दी व सुबह के समय पड़ रही धुंध से लोगों की दिनचर्या पर पर विपरीत असर पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी तथा गहरी धुंध से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सुबह हुई गहरी धुंध ने जहां वाहनों की गति पर अंकुश लगाया वहीं ठंड ने लोगों को आग से अपने शरीर को गर्म करने के लिए भी मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


राजौंद में जनजीवन प्रभावित
राजौंद। कई दिन से ठंड पूरे यौवन पर है। सोमवार को सुबह घने कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दोपहर तक भी वाहन चालक लाइटें जलाकर चलते देखे गए। पूरा दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शाम होते ही बाजार व सड़कें सुनसान हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें