लाला लाजपतराय पार्क में शनिवार को हुडा टाउनशिप रेजीडेंट्स एसोसिएशन, मॉडल टाउन जींद रोड कैथल की बैठक अध्यक्ष मुकेश गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व सैनिक रामभगत वर्मा के निधन पर शोक जताया। सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया गया। बैठक में प्रधान मुकेश गर्ग सहित अन्य ने कहा कि हुडा द्वारा यहां के निवासियों को जारी किए जा रहे टैक्स संबंधी नोटिस एक बड़ा मसला हैं।
इसी मसले के कारण रामभगत वर्मा की मौत हुई है। यहां के निवासियों पर बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। संस्था इस मसले के समाधान के लिए शांतिपूर्वक प्रयास करेगी। यदि यहां के निवासियों पर किए गए लाखों रुपये के भारी भरकम जुर्माने के मसले का हल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
11 जनवरी को इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सूर्यकांत, सुरेश गर्ग नौच, जगदीश बनवाला, सुरेंद्र जैन, सुभाष सिंघवाल, रामनिवास जैन, विनोद जैन, मुकेश, पंकज मित्तल, दुर्गेश, अशोक मित्तल, सुरेश करोड़ा, देशराज नरड़, श्रीपाल शास्त्री, काका राम, मनोज गोयल व जोगिंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विदित रहे कि 54 लाख रुपये का नोटिस मिलने के सदमे में यहां के निवासी रामभगत वर्मा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मॉडल टाउन निवासियों ने बताया कि यहां बहुत से ऐसे घर हैं, जिन पर लाखों रुपये का जुर्माना किया गया है।