फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त

Fri, 08 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा की जमीन पर अवैध कब्जे के खुलासे के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है। वीरवार शाम को हुडा के एसडीओ कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से नई बनी एक दुकान को ढहा दिया। उन्होंने थाना चीका में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हुडा की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में शिकायत भी दर्ज करवाई है। इससे पहले एसडीएम गुहला कमलप्रीत कौर सुबह सवेरे ही कब्जा स्थल पहुंचीं और आसपास के लोगों से कब्जा करने वालों के बारे में जानकारी ली। तहसीलदार गुहला विजय मोहन सयाल भी दल बल के साथ उक्त भूमि पर दिन में कई चक्कर काटकर गए। दुकान तोड़ने के दौरान भी वे मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


विदित रहे कि दो दिन पहले कुछ लोगों ने चीका पटियाला मेन रोड पर महावीर दल से सटी हुडा की खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास किया था। लोगों ने बताया था कि यहां दुकानें बनाने के मकसद से मिट्टी की भरत डाली जा रही है। यह मामला मीडिया में आने के बाद प्रशासन जागा।

वीरवार को प्रशासनिक अमले ने पहुंचकर बनाई गई एक दुकान ढहा भी दी। बस्ती के अन्य निर्माणों को भी पंचायत चुनाव
के बाद ढहाने की कार्रवाई करने का प्रशासन ने दावा किया है।

निर्माण ढहाने आई हुडा की टीम की अगुवाई कर रहे एसडीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि रिकार्ड देखकर ही बताया जा सकेगा कि यहां कितनी जमीन है। कब्जा कितनी जमीन पर है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पहले रकबा देखेंगे फिर उस पर कब्जे की पहचान करेंगे और फिर नोटिस देकर अवैध निर्माण करके रह रहे लोगों को यहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिराम मित्तल ने कहा कि यह सरासर दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग हुडा की जमीन पर कब्जे के लिए भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाना चाहिए जो गलत काम करके सरकार व पार्टी की बदनामी का कारण बन रहे हैं।

विभाग के अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि हुडा की जमीन पर नाजायज कब्जे की जानकारी आज अखबारों के माध्यम से मिली है। एक दुकान गिरा दी गई है। बाकी निर्माणों के खिलाफ भी पंचायत चुनाव से निपटने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। अवैध कब्जा करने आए अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में भी शिकायत दी गई है।

वहीं तहसीलदार विजय मोहन सयाल ने कहा कि एसडीएम की तरफ से नई बनी एक अवैध दुकान व एक दीवार को गिराने के आदेश हुए थे। हुडा के साथ मिलकर दोनों को गिरा दिया गया है। बाकी निर्माणों को लेकर जैसे आदेश मिलेंगे, कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें