फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 में से 40 एटीए में नहीं हैं गार्ड

Tue, 29 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एटीएम मशीन चोरी होने के बावजूद एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अधिकारियों के आदेशों के बावजूद बैंक प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां 108 एटीएम में से 40 एटीएम बिना किसी सुरक्षा के चल रहे हैं। जिस कारण न केवल एटीएम बल्कि रात के समय एटीएम से पैसे निकलवाना भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


24 अक्तूबर को  लघु सचिवालय के सामने स्थित बाल भवन मार्केट में चल रहे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को लुटेरे उखाड़ कर ही ले गए थे। लुटेरे एटीएम को गाड़ी में डालकर फरार हो गए थे। इस एटीएम का आज तक कोई सुराग नहीं मिला है। इसमें लाखों रुपये की राशि भी थी।

इससे पूर्व भी इस एटीएम में तोड़फोड़ का प्रयास किया गया था। जबकि इसी एटीएम में पैसे डालने वाले कर्मी ने लाखों रुपये का गबन भी कर लिया था।

जिले भर में इस समय 108 एटीएम संचालित हैं। जिनमें से 85 तो बैंकों के निकट ही स्थित हैं। बाकी 23 एटीएम शाखाओं से दूर स्थित हैं। लगातार हो रही वारदात के बावजूद इन एटीएम की सुरक्षा के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। 40 एटीएम ऐसे हैं, जहां सुरक्षा गार्ड नहीं हैं।
विज्ञापन


बैंकों व एटीएम में गार्ड के लिए लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से रात के समय ऐसे एटीएम बंद किए जा रहे हैं, जहां गार्ड नहीं हैं। प्रयास किया जाएगा कि बिना गार्ड के चल रहे एटीएम में संबंधित बैंकों के माध्यम से गार्ड तैनात करवाए जा सकें।
पीआर राणा, लीड बैंक मैनेजर, कैथल।

कई बार निर्देश के बावजूद बैंक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। हर घटना के बाद बैंक अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें गार्ड रखे जाने सहित सुरक्षा उपाय करने के निर्देश जारी किए जाते हैं लेकिन अभी भी सभी एटीएम में गार्ड नहीं रखे गए हैं। जो मशीन लूटी गई थी, उसकी तलाश की जा रही है।
एसपी, कृष्ण मुरारी।

यह मामला अभी मेरी जानकारी में आया है। पता लगाया जाएगा कि गार्ड क्यों तैनात नहीं हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

निखिल गजराज, डीसी, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें