फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घग्गर नदी में डूबा किसान

Tue, 01 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सौगलपुर निवासी एक किसान की घग्गर नदी में डूबने से मौत हो गई। वह सोमवार सुबह खेतों में गया था। मंगलवार सुबह नदी में उसका शव मिला। मृतक महेंद्र सिंह के भाई अजैब सिंह ने  बताया कि सोमवार को लगभग 11 बजे घर से खेत में घास लेने गया था लेकिन शाम होने तक भी जब घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन


महेंद्र सिंह का कुछ सामान घग्गर नदी के किनारे पर मिला। जिसके बाद अपने सतर पर ही हरियाणा की सीमा के साथ सटे पंजाब के गांव से गोताखोरों को बुलाया लेकिन देर रात तक तलाश करने पर भी महेंद्र सिंह का कोई अता-पता नहीं चला।

ग्रामीण रोशनी का प्रबंध कर रात भर नदी की खाक छानते रहे लेकिन उन्हें कुछ पता न चला। मंगलवार सुबह एक बार फिर सेे नदी में तलाशी अभियान चलाया गया तो जहां से महेंद्र सिंह के गिरने का अंदाजा था उससे कुछ दूरी पर एक बोरवेल के पाइप में उसका शव मिला। महेंद्र सिंह का शव मिलने से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें