फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के नुकसान की होगी भरपाई : बराला

Tue, 23 Feb 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में जिन भी लोगों के प्रतिष्ठान, दुकानें और अन्य जगहों में तोड़फोड़ तथा आगजनी से नुकसान हुआ है, उसका आकलन कर नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए सभी जिलों के डीसी की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया गया है, जो एक माह में रिपोर्ट देंगी। साथ ही आंदोलन के दौरान अपनी जिम्मेदारी और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले सिपाही से लेकर एसपी तक, क्लर्क से लेकर डीसी तक दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बराला मंगलवार को कैथल लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इससे पहले उन्होंने राज्यमंत्री नायब सैनी के साथ जिले के अग्रणी भाजपा नेता, आरएसएस समेत सामाजिक संगठनों व अधिकारियों के साथ विश्रामगृह में बैठक की। बैठक के बाद बराला ने कहा कि इस आंदोलन के कारण प्रदेश भर में भाईचारे में जो दरार आई है, उसे पाटने का प्रयास किया जा रहा है। आपसी भाईचारे को बनाए रखने में सभी सामाजिक संगठनों, अग्रणी नेताओं, अधिकारियों, प्रशासन व मीडिया को आगे आना होगा।
विज्ञापन


सात दिन तक तथाकथित कैथल पुलिस और प्रशासन द्वारा उपद्रवियों को दी गई खुली छूट पर बराला ने कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही या आंदोलन में मिलीभगत का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

टेप की होगी जांच
राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेसी नेता प्रो. वीरेंद्र की टेप की जांच करवाई जाएगी। इसमें यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जाट आरक्षण आंदोलन की समाप्ति के बाद समाज के सभी समुदाय अविश्वास की खाई को पाटने तथा आपसी विश्वास बहाली के लिए कार्य करें।

मिलेगा मुआवजा और नौकरी
सैनी ने आंदोलन के दौरान सभी समुदायों का संयम एवं शांति के परिचय के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गुहला विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष हजवाना, पूर्व विधायक भाई लीला राम भी मौजूद रहे। आंदोलन के दौरान जिन निर्दोष लोगों की जानें गई हैं, उनके परिजनों को सरकार की तरफ से 10-10 लाख रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।  इस मौके पर रविभूषण गर्ग, भाजपा नेता धर्मपाल शर्मा, संजय भारद्वाज, श्याम हजवाना, सतीश शर्मा व पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें