पिहोवा चौक पर जाम लगा रहे गैर जाट युवकों को पुलिस ने बल प्रयोग करके खदेड़ दिया। इसके बाद युवक इधर-उधर भाग निकले। बाद में सेना ने खाली पिहोवा चौक पर पोजीशन बना ली। सुबह रामलीला मैदान में एकत्रित होकर गैर जाट युवकों ने काफी हंगामा किया था।
इसके बाद वे एकत्रित होकर यहां शहर में से प्रदर्शन करते हुए पिहोवा चौक पर पहुंच गए। जहां पुलिस अधिकारियों ने कई बार उनसे जाम खोलने का आह्वान किया लेकिन जब बाद दोपहर तक भी इन युवकों ने चौक को खाली नहीं किया तो पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए चौक को खाली करवा लिया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग करते ही जाम लगा रहे युवक इधर-उधर भाग खड़े हुए।
बाद मेें सेना ने भी काफी देर तक पिहोवा चौक पर स्थिति संभाले रखी। बाद में सेना एवं प्रशासन ने करनाल रोड बाईपास चौक पर जाम लगा रहे जाटों की ओर रुख लिया। जहां काफी देर तक सेना करनाल रोड पर डटी रही। वहीं बाईपास चौक पर जाटों ने जाम लगाए रखा।