फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Tue, 16 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
20 फरवरी को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए इस बार प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम का दावा किया गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन


महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षकों द्वारा की जाएगी। परीक्षा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रयोग प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों में बोर्ड द्वारा मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे।

डीसी निखिल गजराज ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। कैथल उपमंडलाधीश मनदीप कौर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इन बातों का ध्यान रखें परीक्षार्थी
परीक्षा में भाग लेने वाले सभी परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर फोटो (एडमिट कार्ड) को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर लेकर आएं। इस परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 01746-224240 है। इसके अतिरिक्त परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए 01746-234220 पर संपर्क किया जा सकता है।

17 ऑफलाइन एक ऑनलाइन केंद्र
जिले में 17 ऑफ लाइन तथा एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित किया है। इस परीक्षा में 5 हजार 421 परीक्षार्थी जिले में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इनमें से 5 हजार 214 परीक्षार्थी 17 ऑफलाइन परीक्षा केंद्रों तथा 207 परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगे। 20 फरवरी को दोपहर बाद दो से शाम साढ़े 4 बजे तक परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी तथा बिजली की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें