फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों ने जलाया सीएम का पुतला

Tue, 16 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट सभा के जिला प्रधान सुभाष बड़सीकरी के नेतृत्व में जाटों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। करनाल रोड बाईपास चौक पर जाटों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सुभाष ने सरकार को चेतावनी दी कि जाट आरक्षण की लड़ाई जारी रहेगी। जब तक सरकार राज्य में आरक्षण लागू नहीं करती तब तक जाट सड़क व रेलवे ट्रैक पर जमे रहेंगे। सरकार जल्द ही बैठक बुलाकर आरक्षण को लागू करे। कुछ लोग जाटों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन जाट उनकी कोई बात नहीं मानेंगे।

इस अवसर पर मल्लु बालु, राकेश व पवन बैणी, विकास, आजाद सरपंच, वेदपाल शेरगढ़, सुनील धुधरेहड़ी, लीला राम, राजेश गोयल, ओमप्रकाश सहित अन्य ने कहा कि आरक्षण न मिलने तक प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन


जाटों का सब्र का बांध टूट चुका है छौत
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष धर्मपाल छौत ने कहा कि जाटों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। सरकारों पर विश्वास नहीं रहा है। छौत ने कहा कि राजकुमार सैनी जाटों के प्रति जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उस पर भाजपा ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। आखिर कब तक जाट ये सब सहन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाटों को आरक्षण देने का वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ।

जाट आंदोलनकारियों की मांग जायज है। नौ फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जो चार सदस्यीय कमेटी बनाई थी, उसने भी काम करना शुरू नहीं किया है। हाईकोर्ट में जाट आरक्षण का केस लंबित है। जाटों को नहीं लगता कि 31 मार्च तक रिपोर्ट उनके पक्ष में आएगी। इस मौके पर उनके साथ नरेंद्र चीका, लखा सिंह ढिल्लो व सतपाल चाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें