फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला कुंड की खुदाई में निकला शिवलिंग

Mon, 15 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद कार्यालय के पास स्थित काला कुंड में सफाई के दौरान शिवलिंग निकला है। शिवलिंग के पास चिमटा व त्रिशूल भी निकले हैं। शिवलिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। तीर्थ की सेवा में लगे बाबा तुरंत नाथ ने बताया कि इस तीर्थ को काला कुंड के नाम से जाना जाता है। यहां पर दो कुंड स्थापित हैं। एक महिलाओं के लिए तो दूसरा पुरुषों के लिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दोनों ही कुंड खस्ता हालत में हैं। कुंडों के सुधार के लिए यहां पर खुदाई की जा रही है। खुदाई के दौरान छोटी ईंटों से बना एक कुंड दिखाई दिया। इसके बाद काफी गहराई से एक शिवलिंग निकला। शिवलिंग को संभाल कर रख लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुंड के बारे में सुनकर काफी लोग यहां आते हैं।

बाबा ने बताया कि किसी जमाने में यहां काफी श्रद्धालु आते थे लेकिन समय के साथ-साथ उपेक्षा के कारण यहां लोगों का आना कम हो गया। अब इसे सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें