फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव दिलवाएंगे राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ

Sat, 31 Oct 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में 31 अक्तूबर को सुबह आठ बजे महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाएंगे। वह रन फॉर यूनिटी दौड़ को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।
विज्ञापन



डीसी के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि 31 अक्तूबर को देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित गण को मुख्य संसदीय सचिव द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके उपरांत मुख्य संसदीय सचिव द्वारा स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ को झंडी दिखा कर रवाना किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दौड़ स्टेडियम से शुुरू होकर पिहोवा चौक होते हुए कमेटी चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में संपन्न होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें