फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नए वोट बनवा सकते हैं 26 तक

Wed, 17 Apr 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए मतदाताओं को जागरूकता करने के लिए निरंतर कार्यक्रम चलते रहे। चुनावी प्रक्रिया में रेंडमाइजेशन के कार्य को समय रहते पूरा किया जाए।

नए वोट बनवाने के लिए आए हुए आवेदनों को समय अनुसार निपटाना सुनिश्चित करें। नए वोट बनाने का कार्य आगामी 26 अप्रैल तक जारी रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक में दिशा-निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त अनुराग अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव संबंधित प्रक्रिया की तैयारियों की फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी प्रशांत पंवार ने कहा कि चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की ट्रेनिंग की जा चुकी है।

सभी बीएलओ व अन्य कर्मचारियों को क्यू मैनेजमेंट एप की ट्रेनिंग दी जाए, ताकि चुनाव के दिन पंक्ति में खड़े मतदाताओं की समय-समय पर रिपोर्ट संबंधित बीएलओ व अन्य कर्मचारी एप पर डालते रहें, जिसका लाभ घर बैठे मतदाता ले सकें और अपनी सुविधा के अनुसार वोट करने के लिए बूथों पर
विज्ञापन


आ सके। डीसी ने कहा कि मतदान के दिन बूथ वाइज पीओ व एपीओ के साथ-साथ पोलिंग ऑफिसरों की नियुक्तियां होंगी, जिनकी सूची बना ली गई है। अंतिम रेंडमाइजेशन चुनावी ऑब्जर्वर की उपस्थिति में होगा। पोस्टल बैलेट की मैनेजमेंट की प्रक्रिया तय प्रोटोकॉल अनुसार होनी चाहिए। इस मौके पर एडीसी सी. जया श्रद्धा, एसडीएम कृष्ण कुमार व सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव नायब तहसीलदार सुभाष व राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें