फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नई मेमू शुरू, पहले दिन 100 ने की यात्रा

Sun, 18 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लंबे समय से चंडीगढ़ से हिसार तक सीधी ट्रेन की मांग करने वाले रेल यात्रियों का आखिरकार शनिवार को इंतजार खत्म हुआ। यह ट्रेन शनिवार रात नौ बजे के बाद पहली बार कैथल पहुंची। इसके चलने से कैथल के इतिहास में पहली मेमू ट्रेन का संचालन हुआ है।

यह ट्रेन कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से शुरू हुई है, क्योंकि इस ट्रेन की संचालन की पटकथा सांसद जिंदल ने ही करीब दो माह पहले लिखी थी।

इसके तहत सांसद ने रेलवे से इसकी मांग की। इसके करीब दो महीने बाद यह शनिवार को शुरू हो गई। पहले दिन इस ट्रेन में करीब 100 यात्रियों ने यात्रा की। ट्रेन के शुरू होने के बाद रेल यात्रियों ने सांसद सहित रेलवे का आभार जताया। एक्सप्रेस होने की अधिसूचना जारी न होने से ट्रेन का किराया पैसेंजर का लगेगा। इस ट्रेन में सफर करने के लिए फिलहाल किराया कैथल से नरवाना तक 15 रुपये तो जाखल, टोहाना के लिए 30 रुपये देना होगा। हिसार तक का 60 रुपये तक का किराया लगेगा। इसी प्रकार से हिसार से चंडीगढ़ तक इसी स्लैब में किराया रहेगा। कैथल से कुरुक्षेत्र के लिए 15 रुपये और अंबाला के 30 रुपये व चंडीगढ़ के लिए 60 रुपये किराया देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ से हिसार के बीच ट्रेन का शनिवार से संचालन शुरू गया है। इससे कैथल के आसपास के लोगों को हिसार और चंडीगढ़ जाने के लिए एक और ट्रेन मिली है। ट्रेन के एक्सप्रेस होने की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इसलिए इसका किराया पैसेंजर ट्रेन के तौर पर लिया जाएगा। - सतीश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें