कैथल। सद्भावना साहित्य सदन कैथल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें डॉ. विकास आनंद को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्याम सुंदर शर्मा और विशाल जांगड़ा को संरक्षक बनाया गया। डॉ. तेजिंद्र और सुरेंद्र कमल हरियाणवी को मार्गदर्शक की जिम्मेदारी दी गई। कर्मचंद केसर और बलवान कुंडू सावी को उपाध्यक्ष, प्रो. अनिल सौदा को महासचिव और सुरेश कुमार कल्याण को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
डॉ. रामेश्वर दास बीबीयन को प्रेस सचिव, डॉ. अशोक कुमार को संयुक्त सचिव, दिलबाग अकेला को संगठन सचिव और राजेश भारती को सचिव की जिम्मेदारी मिली। मिट्ठू राम मंडल और सतवीर जागलान को सहसचिव बनाया गया। रजनीश शर्मा को महिला प्रतिनिधि बनाया गया। संजय, मास्टर पंकज, सरदार शिवनाथ सिंह और विनोद छोकर को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
भगत सिंह की जयंती पर हुई काव्य-गोष्ठी
कार्यकारिणी गठन के बाद डॉ. विकास आनंद की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर काव्य-गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें श्याम सुंदर शर्मा मुख्य अतिथि और रविंद्र जैन व करमचंद केसर विशिष्ट अतिथि रहे। मंच संचालन सतबीर जागलान ने किया।
गोष्ठी में कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक व्यवस्था, प्रकृति, मां, बेटियों और बदलते सामाजिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। दिलबाग अकेला ने भगत सिंह को याद करते हुए कविता प्रस्तुत की। विनोद छोकर ने लाल बहादुर शास्त्री को समर्पित रचना सुनाई। डॉ. रामेश्वर दास बीबीयन ने मां की महिमा का वर्णन किया।
बलवान कुंडू सावी ने व्यवस्था पर व्यंग्य किया जबकि राजेश भारती ने सामाजिक असमानता पर रचना प्रस्तुत की। सरदार शिवनाथ सिंह ने बेटियों की महत्ता को रेखांकित किया। सुरेश कुमार कल्याण ने प्रकृति पर कविता सुनाई। रजनीश शर्मा ने बदलती सामाजिक सोच को अपनी रचना का विषय बनाया।
कर्मचंद केसर, रविंद्र कुमार रवि, मिट्ठू राम मंडल, श्याम सुंदर शर्मा, विनोद पाई और अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अंत में साहित्यकारों ने साहित्य के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सद्भावना साहित्य सदन कैथल की नई कार्यकारिणी एवं कवि-गण। विज्ञप्ति