फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैलरम के लिए नई बस सेवा शुरू

Sun, 30 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैलरम गांव के लिए नई बस सेवा शुरू होने से छात्रों को अब राहत मिलेगी। उनका कहना है कि सुरक्षित सफर की दिशा में यह अच्छा कदम है।

नई बस सुबह 8:15 बजे गांव कैलरम से कैथल के लिए रवाना होती है। इसके अलावा चौशाला से वजीरनगर होते हुए कैलरम तक आने वाली पहले की बस सेवा भी जारी रहेगी। पहले बस रूट में केवल एक सुबह की बस थी, जिसमें तीन गांवों के छात्र-छात्राओं को लटककर सफर करना पड़ता था।
विज्ञापन


बीती 6 नवंबर को समस्या की खबर प्रकाशित की गई थी। इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए कैथल परिवहन विभाग ने अब गांव कैलरम के लिए एक अलग बस सेवा शुरू कर दी है। गांव कैलरम के छात्र जगदीप, अमन और सचिन ने कैथल परिवहन विभाग और अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। छात्र जगदीप ने कहा कि अब नई बस सेवा से वे सुचारु रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें