फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

Sat, 24 Jan 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
23 ढांड 01 कार्यक्रम में भाग लेते हुए संगठन कार्यकर्ता।
विज्ञापन
ढांड। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) और ऑल इंडिया किसान मजदूर संगठन ने वाल्मीकि चौपाल कौल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव कॉमरेड राजकुमार सारसा ने की व मंच संचालन कमल कुमार ने किया। राजकुमार ने कहा कि नेताजी कहते थे कि आजादी पाने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। इसके सर्वस्व निछावर करना पड़ता है। अंग्रेजों की तरह आज भी सरकारें फूट डालो और राज करो की नीति अपना कर समाज में भेदभाव पैदा कर रही हैं। नेताजी ने कहा था कि जो लोग साम्प्रदायिकता फैलाते है वे देश के दुश्मन हैं। नेताजी धर्मनिरपेक्षता के हिमायती थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें