फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे में भांजे की मौत, मामा घायल

Tue, 05 Nov 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव संतोख माजरा में एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। इस हादसे में भांजे की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव सेरधा निवासी अंकित ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि तीन नवंबर को भैया दूज का त्योहार था और उसका मामा मदन लाल जुंडला में ताई के पास त्योहार मनाने के लिए आया हुआ था। जब उसका भाई मनोज अपने मामा मदन लाल को बस में चढ़ाने के लिए राजौंद जा रहा था और संतोख माजरा के पास बने ढाबे के निकट पहुंचा तो अज्ञात कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका मामा व मनोज घायल हो गए और कार चालक मौके से भाग गया। वे दोनों को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें