फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान की बेटी नेहा ने बॉक्सिंग में चमकाया नाम

Fri, 10 Apr 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कोच गुरमीत के साथनेहा यादव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले के गांव कालूवाली गामड़ी की रहने वाली नेहा यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बॉक्सिंग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

26 वर्षीय नेहा भारतीय रेलवे में कोलकाता में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन इसके साथ ही वे खेल के प्रति अपना जुनून लगातार बनाए हुए हैं। वह आज भी रोजाना पांच घंटे अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन


नेहा यादव ने वर्ष 2014 से बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। महज 15 वर्ष की आयु से उन्होंने इस खेल में कदम रखा और कड़ी मेहनत के बल पर आज एक सफल मुक्केबाज के रूप में पहचान बनाई। वह इन दिनों कैथल के आरकेएसडी कॉलेज स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन


उनके कोच गुरमीत सिंह, राजेंद्र सिंह और विक्रम ढुल हैं, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने कई मुकाम हासिल किए। हाल ही में 2022-23 में जालंधर स्थित एलपीयू यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।

नेहा के पिता राजपाल यादव किसान हैं और परिवार में तीन भाई-बहन हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद नेहा ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

उपलब्धियां
n
वर्ष 2018 में सोफिया (बुल्गारिया) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

n
थाईलैंड में आयोजित यूथ एशियन चैंपियनशिप (2017-18) में दो रजत पदक हासिल किए।

n
वर्ष 2020 में बेंगलुरु में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीता।

n
वर्ष 2021 में हिसार में आयोजित सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक, 2018 में बुडापेस्ट (हंगरी) में यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक

n
2017-18 में गुवाहाटी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें