फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीपीपी सत्यापन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ः दहिया

Wed, 08 Nov 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय में परिवार पहचान पत्र के संदर्भ में मंगलवार को हरियाणा नागरिक संसाधन सूचना विभाग की सचिव सोफिया दहिया खंड व नगर पालिकाओं के जोनल प्रबंधक की बैठक की। इस मौके पर उन्होंंने कहा कि परिवार पहचान पत्र प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने चेतावनी दी कि सत्यापन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य पारदर्शी रूप से पात्र व्यक्ति को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आयु और आय के सत्यापन कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। इस कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं हो।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार भी मौजूद रहे। सचिव सोफिया दहिया ने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ कार्य करें। हरियाणा नागरिक संसाधन सूचना विभाग ने जो जिम्मेदारी आपको सौंपी हैं, उसको पूरी गंभीरता से किया जाए। फेज-10 में आय का सत्यापन पूरा कर लिया है, लेकिन आयु सत्यापन का कार्य अभी लंबित हैं। आयु सत्यापन के कार्य में 31 हजार 700 में से अभी तक 15 हजार 812 का सत्यापन किया गया है, जबकि 15 हजार 888 लंबित हैं। इस सत्यापन कार्य को जल्द पूरा किया जाए।

परिवार पहचान पत्र के माध्यम से योग्य व्यक्तियों को घर बैठे ही पेंशन आदि की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को परिवार पहचान पत्र के संदर्भ में चंडीगढ़ में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सभी जोनल प्रबंधक पूरी तैयारी के साथ आएं तथा डाटा भी अपडेट रहे। उन्होंने कहा कि यदि आपके पास व्यक्ति समस्या लेकर आता है तो अच्छा व्यवहार करेंें। जिला स्तर पर यदि समस्या का हल हो जाता है तो सही है, नहीं तो उस समस्या को मुख्यालय के संज्ञान में अवश्य लाएं। इसके उपरांत सचिव सोफिया दहिया व अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार ने पंचायत भवन कैथल व नगर पालिका कार्यालय कलायत में चल रहे परिवार पहचान पत्र के कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर जिला मैनेजर (क्रीड) सोमपाल व अन्य खंडों व नगर पालिकाओं के जोनल प्रबंधक मौजूद रहे।

कलायत में स्थापित होगा पीपीपी का कार्यालय

कलायत। कलायत उपमंडल में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग पीपीपी क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित होगा। नगर पालिका कार्यालय में शहरी व बीडीपीओ कार्यालय में ग्रामीण आंचल के परिवारों को सेवाएं प्रदान की जाएंगी। ये निर्देश सिटीजन रिसोर्स इंर्फोमेशन विभाग हरियाणा की सचिव सोफिया दहिया ने दिए।

वह मंगलवार को परिवार पहचान पत्र से जुड़े कार्य की समीक्षा कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कलायत नगर पालिका में पीपीपी कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए परिवार पहचान पत्र कार्यालयों को पूरी तरह अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के राशन कार्ड व बिजली बिल निर्धारित स्लैब के कारण कटे हैं उन्हें पुन: बीपीएल परिवार सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ एडीसी सुशील कुमार व पीपीपी विभाग से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। दहिया ने कार्यालय का मुआयना करते हुए तमाम संबंधित जानकारियों को चस्पा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विषयों को लेकर कार्यालय पहुंचे लोगों से व्यापक चर्चा की। उन्हें उनकी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें