फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नीति चौधरी को मिला कॉमनवेल्थ फेलोशिप

Thu, 24 Jul 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के सेक्टर-19 निवासी और आईआईटी रुड़की की शोधार्थी नीति चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का नाम रोशन किया है। नीति को वर्ष 2025 के लिए दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक छात्रवृत्तियों में शामिल कॉमनवेल्थ फेलोशिप (यूके) से सम्मानित किया गया है।

बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित नीति ने गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) में शानदार रैंक प्राप्त कर देश के शीर्ष संस्थानों में से एक आईआईटी रुड़की में दाखिला लिया। पीएच.डी. के दौरान उन्होंने 9.8 सीजीपीए के साथ अपने विभाग में सर्वोच्च स्थान हासिल किया, जिसके चलते उन्हें भारत सरकार की प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप प्रदान की गई—यह फेलोशिप देश के चुनिंदा प्रतिभाशाली शोधकर्ताओं को दी जाती है।
विज्ञापन


नीति का शोध कार्य भी उल्लेखनीय रहा है। उनके अब तक 15 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में हिस्सा लिया, जहां उन्हें सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति और सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति जैसे कई पुरस्कार मिले—जो उनके शोध की गहराई और प्रस्तुति कौशल का प्रमाण हैं।

वर्ष 2024 में नीति को यूरोप में तीन महीने के शोध कार्य के लिए आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने विश्वविख्यात वैज्ञानिक प्रो. डेविड के मार्गदर्शन में कार्य किया। यह अनुभव उनके शोध दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर और भी समृद्ध बना गया। अब उन्हें 2025 के लिए कॉमनवेल्थ फेलोशिप (यूके) के लिए चुना गया है, जो उनकी मेधा, परिश्रम और शोध प्रतिबद्धता का बड़ा प्रमाण है।
विज्ञापन


अपनी इस उपलब्धि पर नीति ने कहा, कि एक छोटे से शहर से निकलकर आईआईटी रुड़की पहुंचना और अब कॉमनवेल्थ फेलोशिप प्राप्त करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। इस यात्रा में मेरे माता-पिता और दो बड़े भाइयों का अपार त्याग और समर्थन रहा। यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं, मेरे पूरे परिवार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें