फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सींक की सरपंच नीलम का चयन

Sun, 28 Jun 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सरपंच नीलम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। उपमंडल के सींक गांव की सरपंच नीलम का चयन इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी के शी रिप्रेजेंट्स कार्यक्रम के लिए हुआ है। उन्हें नई दिल्ली स्थित नए संसद भवन में आयोजित विशेष प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।
इंडियन स्कूल ऑफ डेमोक्रेसी की ओर से यह कार्यक्रम 27 जून से 03 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली (डॉन बॉस्को) में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से चुनिंदा महिला जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पानीपत जिले से सरपंच नीलम इकलौती महिला जनप्रतिनिधि चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विषय विशेषज्ञ ग्राम विकास के नए मॉडल, सुशासन (गुड गवर्नेंस), नेतृत्व क्षमता और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी देंगे। सरपंच नीलम ने बताया कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों का उपयोग गांव के विकास कार्यों में किया जाएगा तथा पंचायत व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें