नए बस स्टैंड के नजदीक बाइक सवार दो युवक एक व्यक्ति से मोबाइल छीन कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला अलवर निवासी हेमंत ने बताया कि करनाल में एक कंपनी में इंजीनियर है। कंपनी के काम से रविवार को सिरसा से करनाल जा रहा था। रात को करीब नौ बजे कैथल पहुंचा, बस स्टैंड के पास से करनाल की बस नहीं मिली। बस स्टैंड से बाईपास की तरफ जा रहा था। बाईपास के नजदीक पहुंचते ही कंपनी से फोन आया। वह फोन पर बात करने लगा। पीछे से बाइक पर दो व्यक्ति आए। दोनों बाइक सवार उसका मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल की स्पीड ज्यादा होने से आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। सिविल लाइन थाना में केस दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी गई है।