फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीनी मिल में एनडीआरएफ की टीम ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
चीनी मिल में एनडीआरएफ की टीम निरीक्षण करते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल सहकारी चीनी मिल में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने फैक्टरी परिसर का दौरा किया। टीम ने औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का निरीक्षण किया। 7वीं एनडीआरएफ, बठिंडा की टीम ने इंस्पेक्टर यशवीर सिंह के नेतृत्व में यह दौरा किया। टीम ने औद्योगिक इकाई के सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। उन्होंने संभावित आपातकालीन स्थितियों से निपटने की प्रक्रिया का आकलन किया। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी सावधानियों पर भी चर्चा की। मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने सुरक्षा नियमों के पालन को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। दौरे का उद्देश्य सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और आपातकालीन तैयारियों का आकलन करना था। इस दौरान मुख्य रसायनविद् कमलकांत तिवारी और सुरक्षा अधिकारी पवन शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें