कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के छात्र नयन गर्ग ने राष्ट्रीय स्तर की पाइट क्वेस्ट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर उन्हें 1.20 लाख की छात्रवृत्ति के साथ सैमसंग गैलेक्सी टैब भी पुरस्कार स्वरूप मिला।यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से 1000 से अधिक चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रारंभिक चरण में करीब 30 महाविद्यालयों के 2500 विद्यार्थियों में से चयन कर प्रतिभागियों को आगे बढ़ाया गया था। आरकेएसडी कॉलेज में भी पाइट के प्रो़ कुणाल उप्पल की ओर से स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया, जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों में से करीब 60 विद्यार्थियों का चयन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान पहले कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें से 100 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसके बाद मंच स्तर पर 12 प्रतिभागियों को चुना गया और उनकी 6 टीमें बनाई गईं। इन टीमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नयन गर्ग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस सफलता में अंकित गर्ग, दीक्षा और रवीना का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने इस उपलब्धि पर विजेता विद्यार्थी व संबंधित प्राध्यापकों को बधाई दी। प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देते हैं। संवाद