फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आज से शुरू नवरात्र, मां के स्वागत के लिए सजे मंदिर, बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
मां कात्यायनी पीठ में मां के श्रृंगार को अंतिम रूप देते पुजारी अनिरुद्ध गौतम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। शारदीय नवरात्र की शुरुआत रविवार को प्रतिपदा से होगी। पर्व को लेकर कलायत के मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट के साथ मां दुर्गा के शृंगार की विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, बाजारों में भी नवरात्रि की रौनक दिखाई देने लगी है। माता रानी की चुनरी, शृंगार का सामान, नारियल और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
मां कात्यायनी शक्ति पीठ के पुजारी अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि नौ दिवसीय नवरात्र के लिए मंदिर परिसर की अच्छी तरह साफ-सफाई की गई है। मां के श्रीविग्रह को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। कलायत से बाहर रहने वाले कई श्रद्धालु भी इन दिनों यहां आते हैं और मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर नौ दिन तक मां की आराधना करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी मंदिर की ओर से की जाती है। इसके अलावा मां दुर्गा मंदिर, मां बनभौरी मंदिर और अनाज मंडी स्थित दुर्गा मंदिर में भी नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं के स्वागत और पूजा-अर्चना के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
उधर, बाजारों में भी पर्व को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानदार शंभु गुप्ता और रवींद्र ने बताया कि श्रद्धालु माता की चुनरी, शृंगार सामग्री, नारियल और पूजा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। नवरात्र शुरू होने से पहले बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है।
विज्ञापन


नौ दिन होगी मां के स्वरूपों की आराधना
कलायत में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मां कात्यायनी शक्ति पीठ सहित शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। नवरात्र के दौरान श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करेंगे। कई भक्त नौ दिन तक व्रत रखकर मां की आराधना करेंगे और मंदिरों में अखंड ज्योति प्रज्वलित करेंगे। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी मां कात्यायनी शक्ति पीठ की ओर से की गई है। मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए हैं।

मां कात्यायनी पीठ में मां के श्रृंगार को अंतिम रूप देते पुजारी अनिरुद्ध गौतम। संवाद

मां कात्यायनी पीठ में मां के श्रृंगार को अंतिम रूप देते पुजारी अनिरुद्ध गौतम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें