फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए हैं मंदिर व माता के श्री विग्रह

Sat, 01 Oct 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
सजाया गया माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रेे को लेकर नगर के सभी मंदिरों को सजाया गया है। सभी मंदिरों में मां के श्री विग्रह का बेहतरीन श्रृंगार किया गया है। नगर में माता के कई मंदिर हैं जिनमें विशेष तौर पर श्री कपिल मुनि धाम पर मां कात्यायनी मंदिर, अनाज मंडी में श्री दुर्गा मंदिर पुराने बाजार में बना मां भवानी मंदिर तथा कैंची चौक पर बना मां बनभौरी वाली का मंदिर प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों में हर रोज मां की पूजा होने के साथ साथ यहां पर अखंड जोत भी प्रज्ज्वलित हो रही हैं। श्री कपिल मुनि मंदिर के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश गौतम ने बताया कि मां कात्यायनी की जो मूत स्थापित हैं वह शायद ही पूरे भारतवर्ष में कहीं हो। उन्होंने बताया कि कलायत में जो मां कात्यायनी की मूर्ति हैं उसमें मां शेर के दोनों ओर पांव कर इस तरह विराजमान हैं जैसे घोड़े पर सवारी कर रही हो। उन्होंने बताया कि मां के पैरों में रिद्धी सिद्धी भी विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि मां के मंदिर में सैंकड़ों वर्षों से अखंड जोत जल रही हैं तथा मां के मंदिर का द्वार दक्षिण दिशा की ओर हैं जिसका मतलब हैं बाहर से आने वाली सभी मुसीबतें बाहर ही रह जाती हैं। उन्होंने बताया कि वैसे तो मां के मंदिर हर रोज पूजा करने वाले अनेक श्रद्धालु आते हैं पर नवरात्रों के दिनों में पूजा करने वालों की संख्या में भारी वृद्धि हो जाती हैं। नगर के लोगों में भी मां के नवरात्रों को लेकर पूरा उत्साह हैं बहुत से ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो पूरे नवरात्रों में व्रत रखकर मां की उपासना करते हैं। मंडी स्थित दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य राजेश मित्तल ने बताया कि मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया है तथा नवरात्रि में अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा शुरू की जा रही है जिसमें प्रति दिन एक यजमान आहुति देगा।
विज्ञापन


इस बार दस दिनों तक रहेंगे नवरात्रि
पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार के शारदीय नवरात्रि 9 की बजाए 10 दिन चलेंगे। प्रतिपदा तिथि दो दिन होने के कारण 1 व 2 अक्तूबर को पहला नवरात्रि ही रहेगा। उन्होंने बताया कि यह शुभ संयोग 16 वर्षों के बाद आ रहा है। वर्ष 2000 में भी अश्विन नवरात्र 10 दिन चले थे तब दो नवमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें