फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोल्ड ड्रिंक न पिलाने के विवाद में हुई थी नवराज की हत्या

Mon, 16 Feb 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव रामथली में 17 वर्षीय किशोर नवराज की हत्या के मामले में सामने आया है कि मैच हारने के बाद कोल्ड ड्रिंक पिलाने की बात न मानने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद को सुलझाने के बहाने फिर मृतक नवराज और उसके दोस्त विनीत को बुलाया गया। जहां नवराज पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपियों ने पूछताछ के दौरान ये खुलासा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि वालीबॉल मैच के दौरान झगड़ा कोल्ड ड्रिंक को लेकर हुआ था। पकड़े गए आरोपी युवक नवजोत ने उन्हें कहा था कि जो हारेगा उसे सभी साथियों को कोल्ड ड्रिंक पिलाना होगा। इस बात पर मृतक के दोस्त विनीत ने मना कर दिया था। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हुई थी। इसके बाद सब अपने-अपने घर चले गए थे। बाद में आरोपियों ने झगड़े को सुलझाने के लिए विनीत को माइनर पर बुलाया था। जहां पर वह अपने दोस्त नवराज को भी ले गया और आरोपियों ने रंजिशन झगड़ा करते हुए हमला कर हत्या कर दी। गुहला थाना एसएचओ वीरभान ने बताया कि मामले में 4 नाबालिगों को निरुद्ध करने के साथ-साथ एक 20 वर्षीय आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अन्य आरोपियों की भी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। संवाद

जल्द वापिस आने की बात कह निकला था
परिजनों के अनुसार वे गांव खरकां से थोड़ी दूर खेतों में डेरों में रहते हैं। घर पर नवराज अपनी मां को यह कह कर गया था कि वह डेरे से गांव में जा रहा है। जल्द ही वापिस आ जाएगा, लेकिन नवराज की जगह उसकी मौत की सूचना आई। इससे घर वालों पर आफत टूट पड़ी। बता दें कि कैथल में वॉलीबॉल मैच को लेकर हुए झगड़े में 10वीं क्लास के स्टूडेंट की हत्या कर दी गई थी। छात्र का कुछ दिन पहले आरोपी छात्रों के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी सुलह करने वो अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। मामले में पुलिस ने 5 नामजद सहित 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें