फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नवग्रह कुंडों का किया जाए सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय हिंदू महासंघ की एक बैठक रविवार को माता गेट स्थित सूर्यकुंड डेरे में हुई। बैठक में कैथल के सभी नवग्रह कुंडों का तो सौंदर्यीकरण करवाने की मांग की गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि सरकार ने 3777 तालाबों का सौंदर्यीकरण करने का फैसला लिया है। इसमें कैथल के ऐतिहासिक कुंडों के तालाबों को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से वह कई बार संबंधित विभाग को इस संबंध में शिकायत दे चुके हैं लेकिन कुंडों के सौंदर्यीकरण पर आगामी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की पुस्तक श्री कुरुक्षेत्र यात्रा पथ प्रदर्शन में इन नवग्रहों को दर्शाया गया है। उन्होंने मांग की कि कैथल के पांच नवग्रह कुंडों का तो सौंदर्यीकरण करवाया जाएं, बाकि चार कुंडों से भी कब्जे हटवाए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें